फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड को हिंदुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बनाना हमारा संकल्प : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को हिंदुस्तान का श्रेष्ठ राज्य और देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाना हमारा संकल्प है। उन्होंने 108 करोड़ 11 लाख रुपये के 42 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 62.15 करोड़ रुपये की 24 योजनाओं का लोकार्पण और 45.75 करोड़ रुपये की 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन

जिला भ्रमण के दूसरे दिन सीएम धामी का कपकोट के केदारेश्वर मैदान में भव्य स्वागत किया गया। भारी संख्या में महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग सीएम के संबोधन को सुनने के लिए पहुंचे थे। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने बताया कि गरीबों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मानस खंड माला परियोजना के तहत धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। शीतकालीन पर्यटन की नई पहल से प्रदेश में पूरे साल पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे स्थानीय लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। वन डिस्ट्रिक्ट-टू प्रोडक्ट के तहत बागेश्वर जिले के पारंपरिक ताम्र शिल्प को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है। सरयू और गोमती नदियों के संरक्षण के कार्य प्रगति पर हैं। बागेश्वर रेल लाइन का सर्वेक्षण भी पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार दूरदराज के पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक सुरेश गड़िया, पार्वती दास, जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह विष्ट, डीएम आकांक्षा कोंडे, एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के, जिपं उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सीडीओ आरसी तिवारी आदि मौजूद रहे।


सीएचसी बैजनाथ का होगा उच्चीकरण
जनसभा के दौरान सीएम धामी ने कहा कि गरुड़ विकासखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सीएचसी बैजनाथ का उच्चीकरण किया जाएगा। उन्होंने हरसीला के संकल्प स्वायत सहकारिता समूह सीएलएफ को 3.23 करोड़ रुपये, ऊर्जा स्वायत सहकारिता सीएलएफ को 22.50 लाख रुपये, एनआरएलएम की संवाद महिला स्वयं सहायता समूह और जय गोलू देवता स्वयं सहायता समूह को पांच-पांच लाख रुपये के चेक प्रदान किए।
विज्ञापन



स्टॉलों का निरीक्षण कर उत्पादकों का बढ़ाया हौसला
सीएम धामी ने केदारेश्वर मैदान में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि, उद्यान, रेशम, सहकारिता, ग्राम्य विकास, महिला सशक्तिकरण, डेयरी, पशुपालन, उद्योग विभाग आदि विभागों से जुड़े उत्पादकों, शिल्पकारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।


कभी गदा उठाए तो कभी रिंगाल की टोपी पहने नजर आए सीएम
कपकोट के केदारेश्वर मैदान में हुई जनसभा के दौरान सीएम बदले हुए अंदाज में भी दिखे। जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने सीएम को मंच पर गदा भेंट की। सीएम ने गदा को कंधे पर उठा लिया। इस दौरान पूरा दर्शक पंडाल तालियों से गूंज उठा। एक उत्पादक ने सीएम को रिंगाल की बनी टोपी भेंट की। इस टोपी को पहनकर सीएम काफी खुश नजर आए और मंच पर काफी देर तक इसे पहने रखा।



इन प्रमुख योजनाओं का हुआ लोकार्पण
-19.08 करोड़ रुपये की पेयजल निगम की देवलचौरा, पुरड़ा, सिरकोट, गढ़खेत, मैगडीस्टेट, और वज्यूला ग्राम समूह पंपिंग योजना
-17.05 करोड़ रुपये की पीएमजीएसवाई के रिखाडी-वाछम मोटर मार्ग से खाती मोटर मार्ग (स्टेज-1 और स्टेज-2), धरमघर-सनगाड मोटर मार्ग और पांच सेतुओं के निर्माण/अपग्रेडेशन का कार्य
- 4.61 करोड़ रुपये से सिंचाई विभाग की गरुड़ विकासखंड में 24 नहरों के 53.42 किमी में पुनरोद्धार का कार्य।
-4.92 करोड़ रुपये से पशुपालन विभाग के भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र कर्मी में आधुनिकीकरण और सुदृड़ीकरण का कार्य।
-7.82 करोड़ रुपये की बागेश्वर और कपकोट में चार योजनाएं।
-3.76 करोड़ से उच्च शिक्षा के दुगनाकुरी और गरुड़ डिग्री कॉलेज में भवन, कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला और शौचालय।
-2.06 करोड़ की लागत से बिजली विभाग की कपकोट के लघु जल विद्युत परियोजना पोषित गांवों की बिजली लाइन सुदृढ़ीकरण और ग्रिड से विद्युत आपूर्ति का कार्य।
- एक करोड़ रुपये से नगर पंचायत गरुड़ के भवन निर्माण और कोट भ्रामरी मंदिर में स्थल विकास कार्य।

इनसेट
इन प्रमुख योजनाओं का हुआ शिलान्यास
- 19.20 करोड़ रुपये की लोनिवि की मजियाखेत से त्यूनरा तक डामरीकरण, बालीघाट-पन्द्रहपाली मोटर मार्ग का सुधारीकरण, मानसखंड परियोजना के तहत बैजनाथ मोटर मार्ग का सुधारीकरण
विज्ञापन

- 5.75 करोड़ रुपये की युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग की जीआईसी बागेश्वर मे इंडोर स्टेडियम, पोथिंग में मिनी स्टेडियम का निर्माण।
- 4.13 करोड़ रुपये से शिक्षा विभाग के जीआईसी गरुड़, बनलेख और देवतोली में कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला और प्रधानाचार्य कक्ष निर्माण का कार्य।
-4.14 करोड़ रुपये से लोनिवि कपकोट के सौंग-खलीधार हल्का मोटर मार्ग में सीसी सुधारीकरण कार्य।
-3.17 करोड़ रुपये से विकास प्राधिकरण के शामा, कपकोट में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण।
-3.07 करोड़ रुपये से नगरपालिका के खोला, पगना में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन निस्तारण स्थल का निर्माण कार्य।
-2.07 करोड़ रुपये से पीएचसी बदियाकोट में अनावाासीय भवन निर्माण।
-2.04 करोड़ रुपये से कांडा के एसडीएम कार्यालय में निर्माण कार्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें