फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका में शामिल होने के खिलाफ मेहनरबुंगा के लोग

Mon, 17 Apr 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में उत्तरायणी की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। मेहनरबुंगा गांव के लोगों ने गांव को नगरपालिका में शामिल करने का विरोध किया है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर नगरपालिका विस्तार के लिए होने वाले नए परिसीमन में मेहनरबुंगा को नगरपालिका क्षेत्र से बाहर रखने की मांग की है। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान जयंती देवी के नेतृत्व में डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि नए परिसीमन में मेहनरबुंगा गांव को भी नगरपालिका में शामिल करने की जानकारी मिल रही है। इससे ग्रामीणों में संशय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मेहनरबुंगा का विकास ग्राम पंचायत के माध्यम से ही उचित तरीके से होगा।

यदि गांव को नगरपालिका में शामिल किया गया तो ग्रामीणों को सुविधाओं के बजाय अन्य तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि पूरा गांव नगरपालिका में शामिल होने का विरोध करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम से भी इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में रीता देवी, पुष्पा देवी, रमेश राज, प्रताप राम, नारायण राम, विशन राम, गोविंद सिंह, धरम चंद्र, किशन राम, ख्याली, प्रेम राम आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें