बागेश्वर में उत्तरायणी की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। मेहनरबुंगा गांव के लोगों ने गांव को नगरपालिका में शामिल करने का विरोध किया है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर नगरपालिका विस्तार के लिए होने वाले नए परिसीमन में मेहनरबुंगा को नगरपालिका क्षेत्र से बाहर रखने की मांग की है।
ग्राम प्रधान जयंती देवी के नेतृत्व में डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि नए परिसीमन में मेहनरबुंगा गांव को भी नगरपालिका में शामिल करने की जानकारी मिल रही है। इससे ग्रामीणों में संशय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मेहनरबुंगा का विकास ग्राम पंचायत के माध्यम से ही उचित तरीके से होगा।
यदि गांव को नगरपालिका में शामिल किया गया तो ग्रामीणों को सुविधाओं के बजाय अन्य तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि पूरा गांव नगरपालिका में शामिल होने का विरोध करेगा।
उन्होंने डीएम से भी इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में रीता देवी, पुष्पा देवी, रमेश राज, प्रताप राम, नारायण राम, विशन राम, गोविंद सिंह, धरम चंद्र, किशन राम, ख्याली, प्रेम राम आदि थे।