फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना में हस्तक्षेप का विरोध

विज्ञापन
Opposition to interference in drinking water scheme
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ ब्लॉक के द्यौरड़ा गांव के लोगों ने गांव में 60 साल पहले बनी पेयजल योजना पर जल जीवन मिशन योजना के तहत जल संस्थान की ओर से हस्तक्षेप करने पर विरोध जताया है। ग्रामीणों ने जल संस्थान को पेयजल योजना से छेड़छाड़ करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को द्यौरड़ा के लोगों ने डीएम विनीत कुमार, उप जिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी और जल संस्थान के ईई एमके टम्टा को दिए ज्ञापन में कहा है कि उनके गांव में करीब 60 वर्ष पहले ग्राम समिति ने पेयजल योजना का निर्माण कराया है। तब से गांव के लोगों की इसी योजना से पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इस योजना से गांव के लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी मिल रहा है। कहा जल जीवन मिशन योजना के तहत घरों में संयोजन देने के लिए जल संस्थान पेयजल योजना में हस्तक्षेप करने जा रही है। जो सहन करने योग्य नहीं है। जल संस्थान चाहे तो गांव के लोगों को अन्य स्रोत से पेयजल योजना का लाभ दिला सकती है।
विरोध जताने वालों में खीमानंद जोशी, लीलाधर पांडेय, कैलाश चंद्र पांडेय, अनीता पांडेय, सीमा पांडेय, ममता जोशी, हरीश चंद्र जोशी, सुनीता पांडे, हंसी जोशी, रेखा पंत, गोपाल पंत आदि शामिल थे। जल संस्थान के सहायक अभियंता चंदन देवड़ी का कहना है कि द्यौरड़ा के लोग चाह रहे हैं कि उन्हें पुरानी व्यवस्था के हिसाब से पानी दिया जाय। लेकिन जल जीवन मिशन योजना के मुताबिक स्टैंड पोस्ट समाप्त कर हर घर में पेयजल संयोजन दिए जाने हैं। गांव की पुरानी पेयजल योजना के निरीक्षण के बाद तय किया जाएगा कि योजना मानक के अनुसार ठीक है या नहीं। नहीं तो नई पेयजल लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन

खत्याड़ी, सैनार क्षेत्र की पेयजल समस्या का हो समाधान
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत खत्याड़ी, सैनार, पहल, तलाड़ क्षेत्र में पिछले एक माह से पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। हवालबाग ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख आनंद सिंह कनवाल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि खत्याड़ी गांव में 260 पेयजल संयोजन हैं लेकिन मात्र पचास परिवारों को ही पानी की आपूर्ति हो रही हैं। वहीं सैनार, पहल, तलाड़ में भी लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द पेयजल की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें