फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

षडयंत्र कर रहे विपक्षी सदस्य और जिपं उपाध्यक्ष: देव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला पंचायत की नियोजन समिति की बैठक में पुलिस बुलाने के मामले को लेकर चल रहे विवाद के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने विपक्षी सदस्यों और जिपं उपाध्यक्ष पर साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम रीना जोशी को ज्ञापन देकर मामले का संज्ञान लेने को कहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में देव ने कहा कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार और विपक्षी महिला सदस्य 21 अक्तूबर जिला पंचायत की नियोजन समिति की बैठक में बजट का विरोध कर रहे थे। सदन में मौजूद 17 में से नौ सदस्यों ने बजट के पक्ष में वोट दिया था। बैठक समाप्त होने के बाद एएमए सहित अन्य कर्मचारियों को बंधक बनाया और अंदर से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। अप्रिय घटना से बचने के लिए उन्होंने एसडीएम को फोन किया। जिसके बाद सीओ, कोतवाल और अन्य पुलिस कर्मी वहां आए और अधिकारी-कर्मचारियों को कमरे का दरवाजा खुलवाकर बाहर निकलवाया।
इस दौरान किसी प्रकार की धक्का-मुक्की या दुव्यर्वहार नहीं किया गया। विपक्षी सदस्य और उपाध्यक्ष मामले में पुलिस के खिलाफ बयानबाजी कर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि जिला पंचायत में उनके खिलाफ साजिश की जा रही है, ऐसे में उनके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने मामले का संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से अगर कोई आरोप लगाया जा रहा है, तो वह निराधार है। सदन में बजट जल्दी-जल्दी में पास कराया गया। विपक्षी सदस्यों को उनके क्षेत्र के बजट के बारे में अधिकारी से पूछने का अधिकार है। मैं और महिला सदस्य एएमए से बजट में अपने क्षेत्रों की उपेक्षा को लेकर वार्ता कर रहे थे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बंधक बनाने का आरोप लगाकर पुलिस बुला दी। कोतवाल और अन्य पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की है, जिसकी वीडियो भी बनी है। बजट में हमारे क्षेत्रों की उपेक्षा की गई थी, जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने क्षेत्र के विकास की बात करना हमारी प्राथमिकता है। जिपं अध्यक्ष ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। जिसका हम विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन

- नवीन परिहार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें