फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल खबडोली नवीन का किया उद्घाटन

Sun, 29 May 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल खबडोली नवीन का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। विधायक चंदन राम दास ने कहा कि शिक्षा ही विकास की असली कुंजी है। इसके बगैर गांवों का विकास संभव ही नहीं है। वह प्राइमरी स्कूल खबडोली नवीन का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने अपनी निधि से 30 बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर और कंप्यूटर देने की घोषणा की। निर्माणाधीन ओखल्सों-खबडोली और कुकड़ामाई सड़क से पहली बार वाहन से पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन


विद्यालय प्रांगण में विधायक दास ने कहा कि शिक्षित समाज ही हर क्षेत्र में आगे बढ़ता है। यह समय प्रतियोगिता का है। बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जानी चाहिए। अभिभावकों को बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। शिक्षकों को बच्चों को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सड़क का तेजी काम पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत ने अभिभावकों से विद्यालय के बेहतर संचालन में शिक्षकों को सहयोग देने की अपील की। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह टंगड़िया, एसएसए के सहायक अभियंता प्रमोद मेहता, ब्लाक समंवयक हेम पांडे, दयाल कांडपाल, खीमानंद, ख्याली दत्त, पुष्पा देवी, गीता देवी, रमा देवी, शंकर दत्त, भुवन चंद्र, शेर सिंह, मथुरा राम, मोहन राम और भुुवन राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें