फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 500 की ओपीडी और काउंटर पर अकेला फार्मासिस्ट, दवा के लिए घंटों जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सेवाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। कहने को तो यहां रोजाना 500 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन अस्पताल का दवा वितरण काउंटर अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया है। आलम यह है कि दवा के एकमात्र काउंटर पर महज एक फार्मासिस्ट की तैनाती होने से मरीजों और तीमारदारों को घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना उमड़ रही भीड़ के कारण दवा काउंटर पर तैनात एकमात्र कर्मचारी पर काम का अत्यधिक दबाव बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अत्यधिक लोड होने की वजह से कई बार जल्दबाजी में गलत दवा दिए जाने का खतरा भी बना रहता है। यदि किसी मरीज को गलत दवा मिल गई, तो इसका परिणाम घातक हो सकता है। बावजूद इसके, अस्पताल प्रबंधन इस गंभीर समस्या को लेकर बेपरवाह बना हुआ है।
अस्पताल में दूर-दराज के गांवों से आने वाले मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा के लिए दूसरी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है। बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना सजा बन गया है। अस्पताल परिसर में सुबह से ही लगने वाली लंबी कतारें दोपहर बाद तक कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन




.......कोट
अस्पताल में फार्मासिस्ट के चार पदों के सापेक्ष चार फार्मासिस्ट तैनात हैं। दवा काउंटर पर दबाव बढ़ने पर वहां अतिरिक्त फार्मासिस्ट की तैनाती की जाती है।
विज्ञापन


......डॉ. तपन शर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल



.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें