फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की सशक्त महिलाएं समाज की आधारशिला : गढि़या

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पिंडर घाटी के तीख में प्रेरणा आजीविका स्वायत्त सहकारिता समिति बदियाकोट की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंची मातृशक्ति के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर बनने के जज्बे ने हर किसी को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढि़या ने महिलाओं को समाज की आधारशिला बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ की सशक्त महिलाएं केवल अपने परिवार का भरण-पोषण ही नहीं कर रही हैं, बल्कि पूरे समाज की मजबूती की आधारशिला बन गई हैं। यह समिति आजीविका के माध्यम से महिलाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही है। आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ यह मंच महिलाओं में आत्मसम्मान, स्वाभिमान और नेतृत्व क्षमता की ज्योति प्रज्वलित कर रहा है। आज की मातृशक्ति केवल आजीविका नहीं कमा रही, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की मिसाल भी पेश कर रही है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, भगवत कोरंगा, ग्राम प्रधान तीख रघुवर सिंह, बीडीसी सदस्य गीता दानू, ग्राम प्रधान दिनेश दानू, महेश दानू, गजेंद्र सिंह दानू, प्रताप सिंह, रूप सिंह और दया दानू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें