फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 100 प्रवासियों ने ही लिया मुफ्त राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राशन कार्ड विहीन प्रवासियों को आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत सरकार अगस्त तक मुफ्त राशन दिला रही है, लेकिन जिले में आए प्रवासी इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। जानकारी और जरूरी संसाधनों की कमी के कारण तीन महीने में मात्र सौ प्रवासियों ने ही योजना के तहत मिल रहे राशन का लाभ लिया है।
विज्ञापन

कोरोना काल में जिले में 48 हजार से अधिक प्रवासी आ चुके हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। इतनी संख्या में प्रवासियों के आने के बाद भी कम ही लोग आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत मिल रहे मुफ्त राशन का लाभ ले पा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि 5910 प्रवासियों के लिए राशन आया है लेकिन इनमें से मात्र 100 लोगों ने ही मुफ्त राशन लिया है। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत मई से प्रवासियों को सरकार की ओर से पांच किलो चावल और एक किलो दाल मुफ्त दी जानी है। प्रवासियों को राशन पाने के लिए एक फॉर्म भरना है, जिसमें उनके प्रवासी होने की जानकारी अंकित करनी है। डीएसओ का कहना है कि जिले में लौटे अधिकतर प्रवासियों के राशन कार्ड बने हैं। इसके चलते मुफ्त राशन लेने वालों की संख्या कम है। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक प्रवासियों को मुफ्त राशन बांटा जाना है। जिले में आए प्रवासी अपने नजदीकी सस्ता गल्ला विक्रेता से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें