बागेश्वर के ग्वाड़ में इस कदर दरक रही है जमीन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश से मकानों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला जारी है। बारिश से गरुड़ और काफलीगैर तहसील क्षेत्र में दो मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। बागेश्वर तहसील में एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार गरुड़ तहसील के वज्यूला निवासी जोगा राम पुत्र पदम राम का मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस परिवार को मकान क्षतिग्रस्त होने की आशंका को देखते हुए पूर्व में ही अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा शनिवार को काफलीगैर तहसील के किरसौली निवासी भगवत सिंह पुत्र धन सिंह का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया था। प्रभावित परिवार अपने दूसरे मकान में रह रहा है। बागेश्वर तहसील के भतरौला निवासी नवीन प्रसाद पुत्र विशन राम का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। संवाद
इनसेट
ग्वाड़ में जमीन दरकने से कई मकानों को खतरा
बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश से ग्वाड़ (देवलचौरा) में जमीन दरक गई है। भूस्खलन से कई मकानों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रभावितों ने सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्वाड़ की पहाड़ी में भूस्खलन से जमीन जगह-जगह दरक गई है। बिजली का एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। गुलाब सिंह, चंदन सिंह, हरीश सिंह, पूरन सिंह के आवासीय मकान के आगे भूस्खलन होने से मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रभावित परिवारों ने सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। संवाद
फोटो 23 बीजीएस 11 पी