फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाग्नि रोकने में सहयोग करें वन पंचायत सरपंच : डीएफओ

विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक में मौजूद वन पंचायत सरपंच। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। वन विभाग कार्यालय में विभागीय कर्मचारियों और वन पंचायत सरपंचों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने जिले में वनाग्नि की घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने सरपंच संगठन से वनों को आग से बचाने में विभाग को सहयोग देने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीएफओ ने वन पंचायतों के लिए विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सरपंचों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर वन पंचायत को हरा-भरा बनाने में योगदान देने के लिए कहा। कहा कि जिले में ठंड के मौसम में भी जंगल धधकते रहे।
यह बेहद चिंताजनक है। वनाग्नि को काबू करने के लिए विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ वन पंचायत के सरपंचों और ग्रामीणों को भी आगे आना होगा। उन्होंने सभी सरपंचों से अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। सरपंच संगठन के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह रावल ने कहा कि वनों की रक्षा के लिए सरपंच संगठन हमेशा से मदद करता आया है। इस दौरान जगदीश जोशी, गीता कठायत, भुवन चंद्र जोशी, प्रताप सिंह, कुंदन लाल, पूजा देवी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें