फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मकान ध्वस्त, एक क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
कपकोट के पपोली गांव में क्षतिग्रस्त मकान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
भतरौंजखान/बागेश्वर। बारिश एक बार फिर आफत बनकर बरसी है। एक मकान के ध्वस्त होने के साथ ही एक अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गोशालाओं की दीवार ढहने से दो पशुओं की मौत हो गई
विज्ञापन

तेज बारिश के कारण रानीखेत तहसील के अंतर्गत मटेला मनिहार निवासी तारी राम पुत्र हर राम का मकान धराशायी हो गया। परिवार के लोगों किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। प्रभावित परिवार ने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। घटना की जानकारी पट्टी पटवारी को दे दी गई है। संवाद
आफत बनकर बरस रही बारिश से कपकोट के पोपोली गांव में एक व्यक्ति का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इधर आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अतिवृष्टि से दाड़िमखेत निवासी कुंदन सिंह और रियूनीलखमार निवासी नैन राम की गोशाला की दीवार गिरने से एक बछिया की मौत हो गई है। प्रभावितों ने मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बागेश्वर में नौ सड़कें बंद होने से यातायात बाधित
बागेश्वर। बागेश्वर में नौ सड़कें बंद होने से यातायात बाधित हो गया है। गरुड़, बागेश्वर और कपकोट में बारिश के कारण सड़कों पर मलबा और बोल्डर गिरने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गरुड़ में 15 और बागेश्वर पांच मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मंगलवार शाम को कपकोट में बारिश से सरयू नदी उफान पर आ गई है। सरयू का जलस्तर 866.70 मीटर और गोमती का जलस्तर 862.10 मीटर पर है।
आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शामा-लीती-गोगिना सड़क किमी छह और सात पर मलबा आने से आवाजाही बाधित है। शामा-नाकुरी सड़क किमी 12 और 13, धरमघर-माजखेत सड़क किमी 14 और चेटाबगड़ सड़क किमी सात पर मलबा आने के कारण अवरुद्ध है। शामा-लीती सड़क किमी छह व सात, हरसीला-पुड़कुनी सड़क किमी 18, शामा-तेजम किमी 52, कपकोट-कर्मी-तोली किमी सात और धपोला-जेठाई किमी एक पर मलबा आने के कारण बंद है। यातायात बाधित होने से लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। आपदा विभाग का कहना है कि संबंधित विभागों की ओर से सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीनें भेजी गई हैं।
पहाड़ी खिसकने से चार गांवों की बिजली गुल
बागेश्वर। आपदा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कपकोट तहसील के चार गांवों की बिजली गुल हो गई है। बताया कि पहाड़ी खिसकने से लीती, गोगिना, मल्खाडुंगरचा, हम्टीकापड़ी के गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। कोरोना के चलते स्कूल बंद होने से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु करने की गुहार लगाई है। संवाद
आपदाग्रस्त क्षेत्र की समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया
बागेश्वर। बड़ेत की जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी ने आपदा प्रभावित नरगड़ा क्षेत्र का दस किमी पैदल चलकर निरीक्षण करने के बाद मंगलवार को वहां की समस्याओं से एसडीएम प्रमोद कुमार को अवगत कराया। बताया कि 28 जुलाई को ग्राम पंचायत नरगड़ा तोक के कीटौरा, रसगड़ा, तिब्बती, ग्राम पंचायत गडेरा और भंयू में भारी नुकसान हुआ। ग्राम पंचायत नरगड़ा में दो पैदल पुलिया, लघनु सिंचाई गूल, पैदल मार्ग, बिजली के पोल, कृषि योग्य भूमि क्षतिग्रस्त है। ग्राम पंचायत गडेरा में जनमिलन केंद्र, रडुका करडु पेयजल योजना, पाडीशिला पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने आपदा से नुकसान का मुआवजा दिलाने और क्षतिग्रस्त कार्य की जल्द करवाने की मांग की है।
दुरुस्त रखें आपदा प्रबंधन के उपकरण
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने आपदा प्रबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए आपदा प्रबंधन के सभी उपकरणों को दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही इनका उपयोग करने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आपदा कंट्रोल रूम में इस्तेमाल होने वाले सैटेलाइट फोन, वायरलेस सैट, लैडलाइन फोन आदि ठीक रहने चाहिए, जिससे कि कोई घटना होने पर इनसे सूचना का आदान-प्रदान आसानी से हो सके। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में होने वाली घटनाओं की जानकारी तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों और टीमों को उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने कहा कि कंट्रोल रूम में जो भी सूचनाएं प्राप्त होती है उनका रजिस्ट्रर ठीक प्रकार से मेंटेन किया जाए। आपदा प्रबंधन में उपलब्ध विभिन्न उपकरण आदि के स्टॉक की अद्यतन सूचना स्टॉक पंजिकाओं में निर्धारित प्रारूप में अंकित की जाए। मानसून के देखते हुए डीएम/जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष विनीत कुमार ने बैठक ली। उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई और एनएच समेत अन्य विभागों को अति संवेदनशील सड़कों की अद्यतन सूची नियमित रूप से जिला आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें