फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम के लिए सतर्कता और गंभीरता से करें काम : डीएम

विज्ञापन
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम विनीत कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए अधिकारियों को सतर्कता और गंभीरता पूर्वक कार्य जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कोरोना रोकथाम के लिए तैनात किए गए नोडल अधिकारियों और विभिन्न टीमों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आगे भी कुशलता और दक्षता के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अधिक सतर्कता और गंभीरता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने हाइरिक्स ऐरिया से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है। साथ ही स्टेजिंग ऐरिया बिलौना में चौबीसों घंटे कार्य के लिए ज्यादा अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए है। डीएम ने पुलिस विभाग को बाहर से आने वाले व्यक्तियों की चेकपोस्ट पर अनिवार्य रूप से चेकिंग और उनका डाटा तैयार करने के को कहा। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
सीएमओ बीडी जोशी ने बताया कि कोविड 19 अस्पताल में कुल 25 बेड हैं, जिसमें छह आईसीयू बेड और 02 वेंटिलेटर है। इसके साथ ही 09 कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 234 बेड की व्यवस्था की गई है। हाईरिक्स से आने वाले और किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उनका आरटी-पीसीआर, ट्रूनेट, रैपिड एंटीजन, रैपिड एंटीबॉडी के माध्यम से टेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

दुरुस्त रखें आपदा प्रबंधन के उपकरण
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने आपदा प्रबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए आपदा प्रबंधन के सभी उपकरणों को दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही इनका उपयोग करने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आपदा कंट्रोल रूम में इस्तेमाल होने वाले सैटेलाइट फोन, वायरलेस सैट, लैडलाइन फोन आदि ठीक रहने चाहिए, जिससे कि कोई घटना होने पर इनसे सूचना का आदान-प्रदान आसानी से हो सके। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में होने वाली घटनाओं की जानकारी तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों और टीमों को उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने कहा कि कंट्रोल रूम में जो भी सूचनाएं प्राप्त होती है उनका रजिस्ट्रर ठीक प्रकार से मेंटेन किया जाए। आपदा प्रबंधन में उपलब्ध विभिन्न उपकरण आदि के स्टॉक की अद्यतन सूचना स्टॉक पंजिकाओं में निर्धारित प्रारूप में अंकित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें