बागेश्वर। जिले के पठक्यूड़ा (दशौली) निवासी पवन पाठक भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट बन गए हैं। बीते नौ सितंबर को सैन्य अकादमी चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेड में पवन पासआउट हुए। पासिंग आउट परेड में परिजनों ने लेफ्टिनेंट पवन के कंधे पर स्टार लगाए।
पवन की पारिवारिक पृष्ठभूमि सेना से जुड़ी हुई है। पवन ने प्राथमिक शिक्षा खांकर प्राथमिक विद्यालय से पूरी की। कक्षा छह से इंटर तक की परीक्षा पिथौरागढ़ के जनरल वीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल से हासिल की। स्नातक, परास्नातक की शिक्षा पिथौरागढ़ पीजी कॉलेज से प्राप्त की। पवन ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिजनों को दिया है। पवन के पिता प्रकाश चंद्र पाठक सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार हैं। मां चंद्रा पाठक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। पवन का परिवार वर्तमान में पिथौरागढ़ नगर के पवन विहार कालोनी में रहता है। संवाद