फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर-बाइक की भिड़ंत, बाइक चालक की मौत, बहन घायल

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में परिचित के साथ बैठी बाइक हादसे की घायल उर्मिला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बहुली के पास बाइक और डंपर की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। बाइक में सवार मृतक की बहन को हल्की चोट आई है। मरने वाला युवक थराली के लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़वाल के देवाल निवासी हरीश मिश्रा (26) बुधवार को अपनी बहिन उर्मिला (19) के साथ बागेश्वर से बाइक में देवाल जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे बहुली के पास बाइक सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। बाइक चालक हरीश को गंभीर चोटें आई थी। वह बेहोशी की हालत में था। घटनास्थल पर लोगों का हुजूम लग गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हरीश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उर्मिला को मामूली चोट आई थीं।
पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें