फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में 3 किलो 700 ग्राम चरस और 113 ग्राम यारसागंबू के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
कपकोट में चरस और यारसागंबू के साथ पकड़ा गया आरोपित। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने 3 किलो 700 ग्राम चरस और 113 ग्राम प्रतिबंधित यारसागंबू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश पर इन दिनों मादक पदार्थों की बिक्री और नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक संगीता के पर्यवेक्षण में रविवार को कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट के निर्देशन में उप निरीक्षक लोकेश रावत पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान कपकोट के पुल बाजार चीरा बगड़ रोड के पास संदिग्ध व्यक्ति देवेंद्र सिंह निवासी झूनी, थाना कपकोट की तलाशी लेेने पर उसके कब्जे से 3 किलो 700 ग्राम चरस और 113 ग्राम यारसागंबू बरामद की गई।
पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट और 26 वन अधिनयम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख सत्तर हजार और यारसागंबू की अनुमानित कीमत एक लाख पांच हजार बताई जा रही है। आरोपी से बरामद चरस और यारसागंबू के विषय में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। चरस, यारसागंबू बरामद करने वाले दल में उप निरीक्षक लोकेश रावत, कांस्टेबल कुंदन खन्ना, कांस्टेबल प्रदीप रौतेला, कांस्टेबल सुंदर गिरी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें