फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी बरसी पर याद आए सुमगढ़ हादसे के शिकार 18 बच्चे

Thu, 18 Aug 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के शक्तिस्थल सुमगढ़ में हादसे के शिकार 18 बच्चों को श्रद्धांजलि देते विधायक, प्रमुख, डीएम और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 पांच साल पहले 18 अगस्त के ही  दिन मलबे में दबकर सरस्वती शिशु मंदिर सुमगढ़ के 18 मासूम हंसते खेलते कालकवलित हो गए थे। बृहस्पतिवार को उनकी छठी बरसी पर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शक्तिस्थल पर बच्चों को श्रद्धांजलि देने वालों का सुबह से ही तांता लग गया। परिसर स्थित भवन में बच्चों की आत्मा की शांति के लिए सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख मनोहर और डीएम भूपाल सिंह मनराल ने बच्चों की स्मृति मेें पौध रोपण किया। 

 विधायक फर्स्वाण ने शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य को अपनी तरफ से विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के लिए टिफिन बॉक्स भेंट किए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा आने का कोई निश्चित समय तो नहीं होता लेकिन इससे होने वाली क्षति को जागरूकता से ही कम किया जा सकता है। इधर तहसील सभागार बागेश्वर में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई की ओर से बच्चों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 दिवंगत बच्चों की याद में 18 कैंडल जलाकर बच्चों को याद किया गया। वृक्षप्रेमी किशन मलड़ा ने तहसील परिसर में बच्चों की स्मृति में राखी पौध रोपा। कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष घनश्याम जोशी और संचालन सचिव दीपक पाठक ने किया। वहां दर्जाधारी मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, एडीएम एसएस जंगपांगी, एसडीएम फिंचा राम चौहान, एलआईयू इंस्पेेक्टर केएस देव, पत्रकार अशोक लोहनी और बसंत चंदोला आदि मौजूद थे। उधर प्रेस क्लब सभागार में अध्यक्ष चंदन परिहार की अध्यक्षता में हुई श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत बच्चों की आत्मा के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।  
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें