फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर डामर हो गया, पर हट नहीं सका पोल

Tue, 06 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
मंडलसेरा में सड़क के बीचों बीच खड़ा बिजली का पोल दे रहा दुर्घटना को दावत। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूराो
विज्ञापन

विज्ञापन
 आरे-मंडलसेरा बाईपास सड़क के मंडलसेरा गांव में बिजली का एक पोल सड़क के बीचों बीच खड़ा है। सड़क कटान के बाद उसमें डामर भी हो चुका है, लेकिन पोल आज तक हट नहीं सका है। इससे जहां वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है,  वहीं पोल के गिरने से बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

उधर खाती गांव  में आठ महीने पहले एक पोल तेज आंधी से गिर गया था, तब से विभाग उसे  सीधा नहीं कर सका है। पोल के सीधा नहीं होने से राहगीरों को कई परेशानियां  हो रही हैं। क्षेत्र के लोगों ने यूपीसीएल से पोलों को शिफ्ट  करने की मांग की है। 
विज्ञापन



 मंडलसेरा में सड़क के बीचों बीच बिजली  का पोल खड़ा होने से हर किसी को परेशानी हो रही है। पोल से वाहनों के टकराने की आशंका बनी है। लोगों का कहना है कि यदि पोल से कोई वाहन टकरा गया तो इससे बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। पोल को हटाने की कई बार मांग कर दी है लेकिन आज किसी के भी कानों जू तक नहीं रेंगी है। इसी तरह खाती गांव में आठ महीने पहले एक बिजली का पोल ढह गया था, लेकिन  यूपीसीएल उसे आज तक खड़ा नहीं कर सका है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पोलों के नहीं हटने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।  यूपीसीएल के अधिशासी अधिशासी अभियंता भास्कर पांडे ने कहा कि दोनों मामलेे संज्ञान में हैं जल्दी ही हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें