कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बैठक करके जन प्रत्याशी निर्वाचन संगठन का गठन किया गया। इसके लिए भगवान धपोला, अध्यक्ष, जीवन लाल वर्मा सचिव और केदार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में संगठन की ओर से पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला को कपकोट विधानसभा सीट से जन प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारने का प्रस्ताव पारित किया गया।
कालिका मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में जन संगठन की कार्यकारिणी के लिए सोनी माजिला, अर्जुन सिंह, दीवान सिंह, चंद्र सिंह चौहान, सुरेश गढ़िया, विशन सिंह बसेड़ा, तारा सिंह मेहता, नारायण सिंह कोरंगा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
वक्ताओं ने कहा कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस की बेईमान छवि को आइना दिखाने के लिए पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला को विधान सभा चुनाव में जन प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा जाएगा। चुनाव में उन्हें सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर संगठन खड़े किए जाएंगे। सभी से गांव स्तर पर बैठकों का आयोजन करने को कहा गया। बैठक में प्रवक्ता रमेश कृषक, केदार सिंह धपोला, सोनी माजिला, राजन सिंह धपोला, भगवान धपोला, गोविंद सिंह माजिला, रमेश सिंह, जगदीश माजिला, दीप माजिला, कमलेश सिंह, रघुवीर सिंह, राम सिंह नगरकोटी आदि मौजूद थे।