बागेश्वर बस स्टेशन में बसों के अभाव में भटकते यात्री।
- फोटो : AMAR UJALA
वाहनों की कमी से कम दूरी वाले स्टेशनों के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बाद भी वाहन नहीं मिल रहा है नतीजा महंगी टैक्सी बुक कर घर जाने को मजबूर हैं।
होली के त्योहार के चलते छुट्टी पर गए अधिकांश बस व टैक्सी चालक अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। इधर रविवार को भी यात्रियों को छोटे स्टेशनों के लिए वाहनों का अभाव झेलना पड़ा। अधिकांश वाहन लंबी दूरी अल्मोड़ा, हल्द्वानी के लिए चल रहे हैं लेकिन छोटे स्टेशनों के लिए वाहन नहीं चलने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि कपकोट, कांडा, विजयपुर, काफलीगैर, कठपुड़ियाछीना, मनकोट, खरही, चौगांवछीना, गरुड़, कौसानी जैसे स्टेशनों के लिए बसों का अभाव रहा। यात्रियों का कहना था कि परिवहन विभाग व केमू ने बसों के अभाव से निबटने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए हैं। जिस कारण परेशानी हो रही है।
चुनाव ड्यूटी से भी बना है वाहनों का अभाव
निर्वाचन आयोग ने वाहनों को चुुनाव के उपयोग के लिए अधिकृत किए जा रहे हैं। इससे विभिन्न रूटों पर चलने वाले वाहनों की कमी आ गई है। इस वजह से भी यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोट
अधिकांश वाहन लंबी दूरी के लिए चल रहे हैं जिस कारण छोटे स्टेशनों के लिए बसों का अभाव बना हुआ है। कई बस चालक होली से वापस नहीं आए हैं। सोमवार से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।