फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागनाथ मंदिर में गूंजा ॐ नमः शिवाय, बीजेपी ने लिया अखंडता का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सोमनाथ मंदिर पर विदेशी आक्रांता महमूद गजनी के आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने इसे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया। बागनाथ मंदिर परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ॐ नमः शिवाय और ओमकार मंत्र का जाप कर मंदिर की दिव्यता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पार्वती दास ने कहा कि सोमनाथ के वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयास निरंतर जारी हैं। बीजेपी परिवार ने संकल्प लिया कि राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा और उनकी अखंडता को अडिग रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बाबा बागनाथ की शरण में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की भी कामना की। इस मौके पर जिला महामंत्री संजय परिहार, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, मनोज बचखेती, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, पंकज मेहता, जीवंती कांडपाल आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें