फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा, प्रीतम और करन भी हो सकते हैं कांग्रेस का चेहरा

विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू बगड़ में सभा को संबोधित करते हरीश रावत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर चल रहे घमासान के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हरीश ही नहीं प्रीतम, इंदिरा, करन मेहरा भी कांग्रेस का चेहरा हो सकते हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर भ्रमण के दौरान अमर उजाला से खास बातचीत में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस का चेहरा घोषित होने का लाभ अवश्य पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास प्रदेश में कोई भी ऐसा चेहरा नहीं है, जिसके नेतृत्व में वह चुनाव लड़ सके। कांग्रेस के पास चेहरों की कमी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें