प्रकटेश्वर मंदिर बागेश्वर में बैठक करते पुरानी पेंशन बहाली मंच के सदस्य।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पेंशन सत्याग्रह कार्यक्रम और पुरानी पेंशन बहाली के लिए रविवार को प्रकटेश्वर मंदिर सभागार में कार्मिकों की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। मांग पूरी होने तक आंदोलन का संकल्प दोहराया गया।
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आय-व्यय का ब्यौरा आम बैठक में ही लिया और दिया जाए। इस विषय को राजनीतिक मुद्दा बनाकर इसे आगे बढ़ाएं। सभी संगठन अपने-अपने स्तर से इस मुहिम को आगे बढ़ाएं और संगठन के बैनर तले इसे प्रमुखता से उठाएं। वक्ताओं ने एनपीएस की जानकारी दी और संगठित होकर इस लड़ाई को लड़ने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने पिथौरागढ़ उपचुनाव में इस मुद्दे को लेकर एक प्रदेशव्यापी आंदोलन करने का भी प्रस्ताव रखा। बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश अंडोला, आलोक पांडे, प्रकाश कालाकोटी, मिलिंद बिष्ट, गोपाल मेहता, अक्षय नेगी, दलजीत सिंह, यशपाल सिंह, पंकज कुमार, प्रेम सिंह आदि थे।