फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें : दास

Thu, 13 Aug 2015 01:39 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक चंदन राम दास ने कर्मचारियों से कहा कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


जनसेवा में कोई कोरकसर नहीं छोड़ने को कहा। वह उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज की जिला इकाई का द्वितीय द्विवार्षिक अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विकास भवन सभागार में विधायक दास ने कहा कि कर्मचारियों के ऊपर विकास की बड़ी जिम्मेदारी है। दूरस्थ क्षेत्रों से लोग अपने काम से कार्यालयों में आते हैं।
विज्ञापन


फाइलों को जल्दी से जल्दी से निपटाने की आदत डालने को कहा। कर्मचारियों की कई समस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए प्रदेश शासन पर दबाव डाला जाएगा।

 कर्मचारियों को उनका हक दिलाने में उनकी पूरी सहायता करने का आश्वासन दिया। विशिष्ठ अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल और ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल ने कहा कि कर्मचारी मशीनरी के मुख्य हिस्से हैं। उनके बगैर कोई भी काम समय पर निपटना संभव नहीं है। समय कंप्यूटर विज्ञान का है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को कम समय में अधिक काम करने की आदत डालनी होगी। समस्याओं के समाधान में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

फेडरेशन के जिलाध्यक्ष गजेंद्र बिष्ट, सचिव केशर सिंह रावत, किशन चंद्र बचखेती और धीरेंद्र पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें अपनी समस्याओं का मांग पत्र सौंपा। फेडरेशन के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें