फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदान के बाद नाली का निर्माण न होने से भड़के व्यापारी

Thu, 13 Aug 2015 01:37 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों भराड़ी बाजार में सड़क के किनारे नाली निर्माण के लिए खुदान किया गया। नाली का निर्माण अब तक शुरू नहीं नहीं होने से व्यापारियों में रोष है। गुस्साए व्यापारियों ने लोनिवि को नाली का निर्माण शीघ्र शुरू न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि लोनिवि ने भराड़ी बाजार में गंदे पानी के निकास के लिए एक पखवाड़ा पहले नाली निर्माण के लिए खुदान किया, लेकिन निर्माण के नाम पर आज तक एक भी पत्थर नहीं लग सका है। खुदान में निकली मिट्टी बाजार में फैल रही है। फिसलन के कारण अब तक कई लोग घायल भी हो चुके हैं।

 वहीं राहगीर और वाहन चालकों को कई परेशानियां हो रही हैं। बाजार में पानी का तालाब बनने से उसमें कीड़े मंडरा रहे हैं। इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी है। व्यापारियों ने लोनिवि से नाली का निर्माण शीघ्र करने को कहा है। उन्होंने समस्या की अनदेखी करने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


 चेतावनी देने वाले व्यापारियों में दीपक गढिय़ा, आनंद सिंह, प्रेम पुरी गोस्वामी, हरीश कोरंगा, सरस्वती गढिय़ा, तुलसी ऐठानी, नंदाबल्लभ तिवारी, हरीश कोरंगा, राजू शाही, धीरज कोरंगा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


12 बीजीएस 11पी: भराड़ी बाजार में खुदान से बने गड्ढे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें