बागेश्वर। बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त बागेश्वर-गिरेछिना-सोमेश्वर मोटर मार्ग एवं बागेश्वर-कपकोट-तेजम स्टेट हाईवे की दशा सुधारने के लिए डीएम ने आपदा न्यूनीकरण निधि से 18.61 लाख की राशि स्वीकृत कर दिए हैं।
इन मोटर मार्गों के निर्माण के लिए प्रांतीय खंड लोनिवि ने 18.61 लाख रुपये का आगणन प्रस्तुत किया था। जिसमें सीडीओ की अध्यक्षता में गठित तकनीकी जांच समिति ने प्रस्तावों/ आगणनों की जांच की। दोनों क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के तात्कालिक निर्माण एवं आम जनता की समस्या सुलझाने के लिए डीएम रंजना राजगुरु ने आपदा न्यूनीकरण निधि से पूरी राशि स्वीकृति कर दी है। इस राशि से अमसरकोट के पास मलबा निस्तारण एवं सुरक्षात्मक कार्य होगा जबकि बागेश्वर-कपकोट-तेजम स्टेट हाइवे के किमी एक में क्षतिग्रस्त दीवार और कलवर्ट का सुरक्षात्मक कार्य किया जाएगा।