फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवगठित पंचायतों में जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
बागेश्वर के ग्राम मगरुपहरी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार का - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य चुनाव आयोग से जारी निर्देश पर शुक्रवार को पंचायत उप चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। इन पंचायतों की पहली बैठक शनिवार को होगी।
विज्ञापन

बीडीओ आलोक भंडारी ने बताया कि बागेश्वर ब्लॉक के 140 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसके अंतर्गत रवाईखाल न्याय पंचायत क्षेत्र के ग्राम सभा मगरुपहरी के पंचायत भवन हुए कार्यक्रम में वीपीडीओ मनोज कुमार ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इनमें मगरुपहरी की ग्राम प्रधान विमला देवी, खबडोली के पवन खड़ाई, थकलाड़ की शीला चन्याल, ओखलसों की विमला देवी, ऐराड़ी के नरेश कुमार, मालूझाल के पुष्पा देवी, सेल्टा के धीरेंद्र जोशी, बमराड़ी के मोहन सिंह, बिजौरीझाल की गीता ऐठानी आदि थे। यहां बीडीसी सदस्य विनोद कुमार, गीता ऐठानी आदि ने मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार का स्वागत किया। कपकोट के बीडीओ गंगा गिरि गोस्वामी ने बताया कि पहले 37 पंचायतों का गठन हुआ था। अब शुक्रवार को 80 पंचायत घरों में शपथ दिलाई गई। दो चरण का चुनाव होने के बावजूद कोरम पूरा न होने के कारण माजखेत और वड्यूड़ा में पंचायतों का गठन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें