फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र बागेश्वर के एलबीएस इंटर कॉलेज सनेती में रखीं पुरानी वस्तुओं को देखते स? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के ग्राम सनेती स्थित लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कुमाऊंनी, पंजाबी, देशभक्ति गीत एवं नृत्य और नाटक को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने दैनिक उपयोग की पुरानी वस्तुओं की भी प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें रखे गए पुराने नोट, सिक्के, लकड़ी, तांबा, पीतल, कांसे के बर्तन भी रखे गए थे। इनमें रखी अक्षर बोध करवाने वाली तख्ती को देखकर सांसद अजय टम्टा को भी बचपन के दिन याद आ गए।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से लगन और मेहनत से शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, कनिष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा, सिमगढ़ी के जिला पंचायत सदस्य पूरन सिंह गढ़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐठानी, हरीश शाही, स्कूल प्रबंधक योगेश हरड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महर, सीईओ नरेश शर्मा, कांडा के तहसीलदार मैनपाल सिंह, तिलक गोस्वामी, प्रेमप्रकाश कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें