बागेश्वर। एनएसयूआई ने पंडित बीडी पांडेय परिसर के सभी सेमेस्टरों की परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर निदेशक के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा।
मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक को भेजे गए ज्ञापन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि परिसर भवन लोकसभा चुनाव में अधिकृत होने और प्राध्यापकों की ड्यूटी चुनाव में होने के कारण विद्यार्थियों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो सकी। सभी विद्यार्थियों के सेमेस्टर का पाठ्यक्रम अधूरा है। इस प्रकार की परिस्थिति में विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर पाए हैं इसलिए जल्द से जल्द परीक्षा तिथि बढ़ाने की घोषणा की जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पंकज कुमार, एनएसयूआई के परिसर इकाई के उपाध्यक्ष बसंत नाथ गाेस्वामी आदि थे। संवाद