फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर, काफलीगैर, दुग नाकुरी के जंगलों में लगी आग

Wed, 24 Apr 2024 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के डीएम कार्यालय के समीप जंगल में लगी आग।
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में वनों के जलने का सिलसिला जारी है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जंगल आग की चपेट में हैं। आग से वन संपदा को नुकसान हो रहा है। वातावरण में धुंआ फैलने से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के समीप जंगल में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर भी पहुंचे, लेकिन आग को पूरी तरह से काबू नहीं कर सके। दोपहर बाद तक जंगल जलता रहा। इधर, रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि कुछ अराजक तत्व वनों को आग के हवाले कर रहे हैं। विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हैं। जल्द ही आग को काबू कर लिया जाएगा।
इधर, काफलीगैर क्षेत्र में भी वनाग्नि से वन संपदा को नुकसान हुआ है। दुग नाकुरी तहसील के जारती और पपोली के जंगल भी जल रहे हैं। लगातार वनों में आग लगने से चारा पत्ती, कीमती इमारती लकड़ियों और वन्य जीवों को नुकसान हो रहा है। वन विभाग के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि सभी स्थानों पर कर्मचारी और फायर वॉचर आग बुझाने में जुटे हैं। आग लगाने वालों पर नजर रखकर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें