ड्रेस कोड के विरोध में बागेश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
पीजी कालेज बागेश्वर में ड्रेस कोड लागू करने का विरोध शुरू हो गया है। एनएसयूआइ ने ड्रेस कोड का विरोध करते हुए प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा है। एनएसयूआइ का कहना है कि यदि छात्र-छात्राओं पर जबरन ड्रेस कोड थोपा गया तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में एनएसयूआइ के पदाधिकारियों ने कहा कि महाविद्यालय में बिना छात्र-छात्राओं से सलाह लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। उन्होंने ड्रेस कोड को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की स्वतंत्रता के अधिकारों का हनन बताया।
एनएसयूआइ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि निदेशालय की ओर से यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो इसके विरोध में छात्र-छात्राओं को साथ लेकर आंदोलन छेड़ा जाएगा। ड्रेस कोड के विरोध में ज्ञापन सौंपने वालों में एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष रंजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष अंकुर उपाध्याय, कुलदीप मेहता, गोकुल परिहार, अमित परिहार, चंदन धामी, योगेश काला, दीपक, बसंत कुमार, मनीष आदि छात्र नेता शामिल थे।