बागेश्वर। दिनभर तेज धूप खिले रहने के बाद शनिवार शाम को झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। शनिवार को बागेश्वर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि शनिवार सुबह मौसम सामान्य रहा। दिन में धूप के साथ हल्के बादल भी नजर आए। शाम को तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई। इससे जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य घाटी वाले क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया। देर शाम तक हल्की बारिश का क्रम जारी था।