फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Wed, 30 Aug 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
पुतला फूंकते एनएसयूआइ के छात्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर में प्राध्यापकों की नियुक्ति में हो रही देरी से नाराज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि सभी रिक्त विषयों में प्राध्यापकों की तैनाती नहीं की गई तो एनएसयूआइ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।  
विज्ञापन

बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। इस मौके पर आयोजित सभा में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप मेहता ने कहा कि महाविद्यालय के कई प्राध्यापकों का यहां से स्थानांतरण कर दिया गया है। जबकि उनके प्रतिस्थानी यहां नहीं भेजे गए हैं। इससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री और विश्वविद्यालय की उदासीनता करार दिया। छात्र नेताओं ने कहा कि एनएसयूआई छात्र हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा। पुतला फूंकने वालों में उमेश उपाध्याय, रोहित खैर, धीरज गड़िया, उज्जवल भट्ट, बसंत कुमार, मनोज गड़िया, नीरज सिंह, पंकज सिंह, किशन कोरंगा, गोविंद चंदोला आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें