छात्रसंघ चुनाव से पहले छात्र गुटों की राजनीति गरमाने लगी है। महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का आंदोलन चल रहा है।
मंगलवार शाम तीन बजे एबीवीपी के कार्यकर्ता महाविद्यालय परिसर में पहुंचे। उन्होंने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर छात्रों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
कहा कि एनएसयूआई चुनावी स्टंट के लिए अनशन कर रही है। राज्य में कांग्रेस की सरकार है। उन्हें समस्याओं का समाधान कराना चाहिए।
वहीं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह छात्र हितों के लिए ईमानदारी से संघर्ष कर रहे हैं। आंदोलन को लेकर दोनों पक्षों में बहस बढ़ने लगी।
मामला बढ़ता देख प्रभारी प्रधानाचार्य बीसी तिवारी वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि आगे से बाहरी छात्रों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस मौके पर एबीवीपी के मनोज ओली, आदर्श कठायत, हरीश मेहरा, मन्नू, चंचल सिंह, एनएसयूआई के रणजीत रावत, अंकुर उपाध्याय, योगेश पूना, सोनू आदि शामिल थे।
11 बीजीएस 22पी/ आपस में उलझते छात्र
11 बीजीएस 23पी/ छात्रों को समझाते प्राचार्य