फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय दर्शन में दीवार का अड़ंगा

Tue, 11 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कौसानी (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाशक्ति आश्रम के परिसर में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से ऊंची चहारदीवारी बनाए जाने से स्थानीय लोग खफा हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि चहारदीवारी के कारण आश्रम परिसर के एक ओर से हिमालय के दृश्य नहीं दिखाई देंगे। अधिशासी अभियंता ने फिलहाल काम रुकवा दिया है।

अभियंत्रण विभाग अनाशक्ति आश्रम के परिसर में सुरक्षा के लिए छह फीट ऊंची चहारदीवारी बना रहा है। अनाशक्ति आश्रम परिसर से हिमालय के सुंदर दृश्य नजर आते हैं।
विज्ञापन


आश्रम में गांधी की धरोहरों के साथ ही यह दृश्य भी आकर्षण का केंद्र हैं। अब चहारदीवारी बनने के कारण परिसर के एक ओर से यह दृश्य छिप जाएंगे।

होटल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष बलवंत नेगी बबलू का कहना है कि आश्रम की सुरक्षा आवश्यक है, लेकिन यहां की धरोहरों के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।

इस संबंध में अधिकारियों को बता दिया गया है। अभियंत्रण खंड के अधिशासी अभियंता  हितेश पाल सिंह ने बताया कि होटल ऐसोसिएशन ने शिकायत दर्ज की है। फिलहाल काम रोका जा रहा है। स्थानीय लोगों की भावना के अनुसार मौलिकता को बचाते हुए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें