बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर के विद्यार्थियों के परीक्षाफल में हो रही गड़बड़ी से एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में रोष है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन किया है।
छात्र नेता सागर जोशी के नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने परिसर गेट पर कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका। कहा कि विवि प्रशासन लगातार छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। बीएससी में 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को रसायन विज्ञान विषय में एक अंक दिया गया है जिससे उनका मनोबल कम हो रहा है। उन्होंने परीक्षाफल में जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर पंकज कुमार, प्रेम दानू, पंकज पपोला, ललित कुमार, मोनिका, अनिता आदि मौजूद रहे।