फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागनाथ-बैजनाथ के पुनर्विकास का प्रस्ताव जल्द शासन को भेजें : डीएम

Wed, 06 Aug 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट सभागार में मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना की समीक्षा की। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को बागनाथ एवं बैजनाथ मंदिर के पुनर्विकास से जुड़े प्रस्तावों को जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बागनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र के पुनर्विकास के लिए 23 करोड़ और बैजनाथ मंदिर परिसर के विकास के लिए 13 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत चयनित दोनों मंदिरों को भव्य रूप देने की कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण किया। डीएम ने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन का उद्देश्य कुमाऊं मंडल के पौराणिक मंदिरों का समग्र विकास और जीर्णोद्धार कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ाना है। मिशन के तहत मंदिरों तक पहुंचने वाले मार्गों का सुदृढ़ीकरण, यात्री सुविधाओं का विस्तार और समग्र पर्यटक अनुभव को बेहतर बनाना है। आगामी 30 वर्षों की तीर्थ यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर इसकी कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को कांडा के भद्रकाली मंदिर से सड़क तक टिनशेड निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें