फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका 

Thu, 10 Aug 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
कपकोट में उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला जलाते छात्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय में स्वीकृत एमए की कक्षाएं संचालित नहीं होने से छात्रों में रोष है। गुस्साए छात्रों ने नारेबाजी कर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि कक्षाओं के शीघ्र संचालित नहीं होने पर 11 अगस्त से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह एनएसयूआई से जुड़े छात्र कॉलेज के प्रवेश द्वार पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने नारेबाजी कर उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पिछली सरकार ने महाविद्यालय में एमए के विषय स्वीकृत किए थे, लेकिन उनका संचालन आज तक शुरू नहीं हो सका है।

इस कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। इसके अलावा कॉलेज में राजनीतिक और इतिहास विषय में प्राध्यापक तथा खेल प्रशिक्षक की भी तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एमए की कक्षाओं के संचालन समेत अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भरत कोरंगा, पूर्व सचिव प्रकाश जोशी, दीपक गिरी, कमलेश गढ़िया, उमेश सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें