फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अस्पताल में सुविधाओं की कमी पर एनएसयूआई नाराज

Sat, 28 Jun 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा​धिकारी को ज्ञापन देते एनएसयूआर्ई कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने पर एनएसयूआई ने आक्रोश जताया है। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में पुतला दहन कर प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन दिया। जल्द समस्याओं का निदान कराने की मांग की।
विज्ञापन

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गढि़या ने बताया कि सुविधाओं की कमी के कारण अस्पताल रेफरल सेंटर बन गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त होने से मरीजों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी नियमित नहीं मिलती है। अधिक बारिश होने पर अस्पताल के वार्ड में पानी रिसने लगता है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर पंखे भी नहीं चलते हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी होती है। कार्यकर्ताओं ने जल्द व्यवस्थाओं के दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रेम दानू, राहुल दानू, देवेंद्र दानू, पंकज दानू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें