फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नदी उत्सव के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

Sat, 28 Jun 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर नगर में स्वच्छता अ​भियान चलाते नगरपालिका के कर्मचारी और रेडक्रॉस स्वयंसेवी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका की ओर से नदी उत्सव के तहत पंडित बीडी पांडेय परिसर के खेल मैदान और सरयू नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। रेडक्रॉस समिति के स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम में भागीदारी कर लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और रेडक्रॉस के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण के नेतृत्व में स्वयंसेवियों और पर्यावरण मित्रों ने परिसर के मैदान में उगी गाजर घास का उन्मूलन किया। मैदान के बाहर और सरयू नदी किनारे फेंके गए प्लास्टिक और अन्य कूड़े को एकत्र कर निस्तारित किया। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने बताया कि नदी उत्सव के तहत स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, पौधरोपण आदि किए जा रहे हैं। रेडक्रॉस के चेयरमैन फर्स्वाण ने कहा कि समिति स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे अभियान में भागीदारी कर लोगों को जागरूक कर रही है। इस मौके पर समिति के जिला सचिव आलोक पांडेय, पूर्व चेयरमैन संजय साह जगाती, पालिका के ब्रांड एंबेसडर किशन सिंह मलड़ा, वेद प्रकाश पांडेय, नवीन जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें