फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंका असों में महाविद्यालय के छात्रों का सात दिवसीय शिविर शुरू

Fri, 18 Nov 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
एनएसएस ‌शिविर शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस के छात्र-छात्राओं का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किया। उन्होंने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण में एनएसएस का बड़ा योगदान है। शिविर में रहकर विद्यार्थी सामाजिक संरचना को मजबूत करने और सामूहिक रूप से रचनात्मक कार्य करने के गुर सीखते हैं।
विज्ञापन


जनता इंटर कॉलेज असों में आयोजित शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी ने कहा कि शिविर में विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने, एक दूसरे को समझने, एक दूसरे के गांवों की परंपरा, रीति रिवाज का बोध होता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही ने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए इस तरह के शिविर लाभदायक होते हैं।

विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने कहा कि शिविरों के जरिए शारीरिक, बौद्धिक विकास होता है। प्राचार्य डॉ. केके पंत ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी ममता सुयाल ने शिविर की रूपरेखा बताई। स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने मनभावन कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रो. मुन्ना जोशी ने किया। वहां इंका के प्रधानाचार्य आरसी टम्टा, डॉ. नीता साह, डॉ. एमसी आर्य, डॉ. पीके ओझा, कल्पना जोशी, रेनू जोशी, पूजा लोहिया, डॉ. संजय तिवारी, दीपक आर्या, संगीता ध्यानी समेत वर्तमान, पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें