बागेश्वर। जीआईसी बोहाला में जूनियर वर्ग के एनसीसी कैडेटों द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई। कैडेटों ने मुख्य संपर्क मार्गों सहित हरज्यू मंदिर परिसर की सफाई की। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली निकालने के बाद एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी प्रभारी दिगपाल सिंह मेहता, एनसीसी ट्रेनर सूबेदार निम बहादुर केसी, हवलदार राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बोहाला के हरज्यू मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया।
रैली में शामिल कैडेटों ने ग्रामीणों से पॉलीथिन सहित अन्य कूड़ा मार्गों और जल स्रोतों के आसपास न फेंकने का आह्वान किया। इस मौके पर सतीश चंद्र, सरजीत कुमार, महीप किशोर पांडे, हरीश चंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, महेश सिंह गनघरिया, पंकज कुमार, राधेश्याम, वंदना खंडूरी, आशा रानी सहित सभी कैडेट मौजूद थे।