फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वर्चुअल क्लास से होगा शिक्षा गुणवत्ता में सुधार

विज्ञापन
बागेश्वर के जीआईसी में वर्चुअल क्लासरूम से हो रही पढ़ाई। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए जिले के 10 स्कूलों में वर्चुअल कक्षाएं शुरू होनी हैं। इनमें ब्लॉक बागेश्वर के पांच, कपकोट के दो, गरुड़ के तीन विद्यालयों को शामिल किया गया है। फिलहाल चार स्कूलों में इसका शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन

रमसा के जिला समन्वयक हेम जोशी ने बताया कि छह विद्यालयों में वर्चुअल क्लास शुरू कराने का कार्य चल रहा है। इसमें सेटेलाइट के माध्यम से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। वर्चुअल क्लासरूम नयी तकनीक है। यह स्मार्ट क्लासरूम और आईसीटी लैब से चलेगी। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में तेेजी से सुधार आएगा। उम्मीद जताई कि इसके माध्यम से स्कूलों में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।
देहरादून से संचालित होने वाली इस क्लास में बाहर के अध्यापक छात्र-छात्राओं को उनके विषयों समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में भी जानकारी देंगे। जोशी ने बताया कि जीआईसी काफलीगैर, मैगड़ी स्टेट, बनतोली और जीजीआईसी पाये में कक्षाओं का संचालन शुरू हो चुका है। अब जीआईसी कांडा, सानीउडियार, रवाईंखाल, भगतोला, स्यांकोट, सौंग में शीघ्र ही वर्चुअल क्लास शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कक्षा के माध्यम से बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों आदि से लाइव संपर्क कर वार्ता की जा सकेगी। इसके जरिये स्कूलों पर नजर भी रखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें