डिग्री कॉलेज कपकोट में छात्राओं को आत्मरक्षा की जानकारी दी गई।
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से केंद्र पोषित निर्भया पोषित फंड योजना के तहत शनिवार को कपकोट और मंडलसेरा में शिविर आयोजित किए गए। इनमें बालिकाओं को बाल अधिकारों समेत कई जानकारियां दी गई।
आनंदी एकेडमी जूनियर हाईस्कूल मंडलसेरा आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य चंदन सिंह परिहार, उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी कांडपाल ने बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने को कहा। महिला कल्याण अधिकारी चंद्रकला राज, केंद्र प्रशासक षष्ठी कांडपाल, अधिवक्ता अंजू पांडे, जया पांडे, ललित प्रसाद, पूजा आदि भी निवार रखे। कपकोट डिग्री कॉलेज में आयोजित शिविर छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। 150 छात्राओं को सुरक्षा किट बांटी गई। जीआईसी बागेश्वर के प्रवक्ता दीप जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एके जोशी, कपकोट के एसडीएम प्रमोद कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सीडि) त्रिचा रावत, आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट, जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया आदि थे। ।