फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान नहीं होने से आक्रोश

Sat, 05 Sep 2015 01:34 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कठपुड़ियाछीना में विकास खंड संघर्ष समिति की बैठक मे अलग ब्लाक के गठन के साथ ही क्षेत्र की अन्य ज्वलंत समस्याओं के भी समाधान की मांग की गई। यहां दो अक्तूबर को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि क्षेत्र की 50 ग्राम सभाओं के लोग कठपुड़ियाछीना में अलग ब्लाक बनाने की मांग करते रहे हैं और कई बार आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ, जिससे लोग आहत हैं।

वक्ताओं ने कहा कि विद्युत संबंधी अव्यवस्था के कारण लोग परेशान हेैं, इस बीच बिजली नहीं रहने से बौड़ी पेयजल योजना की पंपिंग व्यवस्था प्रभावित है। लोगों के आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं।
विज्ञापन


इसके लिए कैंप लगाने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कैंप नहीं लगाए गए हैं। बैठक में तय हुआ कि दो अक्तूबर को काफलीगैर तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इसी के साथ आंदोलन के भावी कार्यक्रम की रूप रेखा तय की जाएगी। बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत,ओम प्रकाश टम्टा, देवी दत्त मिश्रा, कमला कांत, पूरन सिंह अस्वाल, महेश चंद्र मिश्रा, मोहन लाल,नारायण सिंह मेहता, कुंदन सिंह मेहता आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें