फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की व्यवस्था के लिए धारे, हैंडपंप की दौड़ लगाना मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत बनी हुई है। लोग सुबह से ही धारों और हैंडपंपों से पानी लेने के लिए लाइन लगाने को मजबूर हैं। इससे लोग परेशान हैं। पानी की आपूर्ति के लिए लोगों को प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। नगरवासियों का कहना है कि सरयू और गोमती के संगम तट पर बसे शहर में पेयजल आपूर्ति रोजाना होनी चाहिए। संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को पानी की किल्लत दूर करने के लिए उचित प्रबंधन करने चाहिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पास बने श्रीनौला धारे का पानी बर्बाद होता है। इस पानी को ओवरहेड टैंक तक पहुंचाकर पानी की किल्लत काफी हद तक दूर हो सकती है और लोगों के घरों तक आसानी से पानी पहुंच सकता है। नदियों में कुएं बनाकर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जा सकता है। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से नगर के लोगों को आए दिन पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। श्रीनौला धारा और हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक या दो दिन बाद पानी की आपूर्ति होती है। पानी की रोजाना आपूर्ति के लिए उचित प्रबंधन कर पेयजल किल्लत को दूर किया चाहिए।
- रमेश कांडपाल दुग बाजार
दुग बाजार में आए दिन पानी की किल्लत बनी रहती है। शासन-प्रशासन को नदियों में कुएं बनाकर पानी की समस्या दूर करनी चाहिए।
- खुर्शीद अहमद दुग बाजार
एक-दो दिन छोड़कर पेयजल की आपूर्ति हो रही है। श्रीनौला धारे से बर्बाद हो रहे पानी को स्टोरेज कर पेयजल किल्लत दूर की जानी चाहिए।
- मनोज धपोला दुग बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें