फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के स्कूल में शिक्षकों के लाले तो कैसे पढ़ते होंगे दुर्गम वाले 

Mon, 13 May 2019 11:09 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय आदर्श इंटर कालेज बागेश्वर में प्रवक्ताओं के चार पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता का पद पांच वर्षों से खाली है, जिस कारण प्रधानाचार्य स्वयं भौतिक विज्ञान की कक्षाएं ले रहे हैं। हालात यह यह हैं कि एलटी संवर्ग के शिक्षक इंटरमीडिएट के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब जिला मुख्यालय के विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था का यह हाल है तो दुर्गम में स्थिति विद्यालयों की स्थिति क्या होगी। 

विज्ञापन



विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय आदर्श इंटर कालेज में नगर के बिलौना, जौलकांडे, नदी गांव, खोली, बहुली, आटे, जांगड, मजियाखेत, चौरासी आदि क्षेत्रों से बच्चे यहां पढ़ने आते हैं। विद्यालय में अर्थशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी विषय के प्रवक्ताओं के पद तो खाली हैं ही भौतिक विज्ञान प्रवक्ता का पद भी पांच वर्षों से खाली है। 

बच्चों को भविष्य को देखते हुए प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तिवारी स्वयं भौतिक विज्ञान पढ़ा रहे हैं। एलटी संवर्ग के शिक्षक इंटरमीडिएट के बच्चों को अर्थशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी आदि विषय पढ़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब शहर में स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षकों का ऐसा टोटा है तो दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था का और बुरा हाल होगा।  
विज्ञापन


विद्यालय के दस कक्षा-कक्ष जीर्ण शीर्ण हालत में
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय आदर्श इंटर कालेज बागेश्वर का 1966 में इंटरमीडिएट में उच्चीकरण हुआ। शुरूआत में कला वर्ग की कक्षाएं चलने के बाद 1971 में विज्ञान वर्ग की कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। 
विद्यालय के आठ-दस कक्षा-कक्ष जीर्णशीर्ण हालत में है। बारिश के दौरान कई बार छत से पानी टपकता है। खासकर आंधी तूफान में इनके ध्वस्त होने का खतरा रहता है। वहीं पानी की भी किल्लत बनी हुई है। 

प्रयोगशाला में उपकरणों का अभाव 
बागेश्वर। स्कूल में प्रयोगशाला का भवन काफी पुराना है। प्रयोगशाला में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान आदि विषयों के प्रयोगात्मक कार्य के लिए उपकरणों की भी कमी बनी हुई है। उपकरणों के अभाव में छात्रों को प्रयोगात्मक कार्य करने में दिक्कतों से जूझना पड़ता है। 

विद्यालय में प्रवक्ताओं की कमी बनी हुई है। प्रयोगशाला में पर्याप्त उपकरण नहीं हैं। कक्षा-कक्ष जीर्ण शीर्ण हालत में होने से खतरा बना रहता है। विभिन्न समस्याओं को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। - प्रमोद कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य, विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय आदर्श इंटर कालेज बागेश्वर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें