फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप से उतारा जा रहा पत्थर महिला पर गिरा, मौत

Mon, 13 May 2019 11:06 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
पानुली देवी का फाइल फोटो
विज्ञापन

लाथी-शिखर-भनार मोटर मार्ग पर सोलिंग के दौरान उड्यारी गांव के पास पिकप से पत्थर उतारने के दौरान एक पत्थर लुढ़क कर खेत में घास काट रही महिला पर जा गिरा। पत्थर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


तहसील कपकोट क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाथी के तोक उड्यारी निवासी पानुली देवी (65) पत्नी जसपाल सिंह सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे घास काटने खेतों में गई हुई थी। इन दिनों लाथी- शिखर-भनार मोटर मार्ग में सोलिंग कार्य चल रहा है। पुलिस के मुताबिक सोलिंग कार्य के दौरान उड्यारी गांव के पास पिकप से पत्थर उतारे जा रहे थे। एक पत्थर सड़क से लुढ़ककर सड़क के नीचे खेत में घास काट रही पानुली देवी पर गिर गया। 

पत्थर की चोट से घायल हुई महिला को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया। कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। पानुली देवी के दो बेटे और एक बेटी है। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। पानुली देवी के पति जसपाल सिंह और एक बेटा बरात में गए हुए थे और इस वजह से हादसे के वक्त गांव में मौजूद नहीं थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें