फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों में स्ट्रीट लाइट नहीं

Sun, 15 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्यक्रम सड़क मार्ग तक ही सीमित रह गई है। वार्डों में स्ट्रीट लाइट न लगने से नागरिकों में रोष है। नागरिकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से वार्डों के भीतर शीघ्र स्ट्रीट लाइट्स लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


 नगर पंचायत ने पिछले वर्ष भराड़ी बाजार, पुल, कपकोट, भयूं, हिचौड़ी, भयूं बाजार से हाइडिल गेट तक स्ट्रीट लाइट्स लगवाई लेकिन शहर के भीतरी हिस्सों में डोटिला, कन्यूटी, बेलंग, मिछात, चखतरी, आंणू, तिरुवाण, मंडलखेत, ऐठाण, लीमा, बमसेरा, जाजर, पाली हिचौड़ी आदि हिस्सों में स्ट्रीट लाइट न लगने से लोगों को परेशानी हो रही है। रात के अंधेरे में गिरकर कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। नागरिकों ने बताया कि वह नगर पंचायत से कई बार स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।

जिस कारण उनके वार्डों को नगर पंचायत बनने का का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र स्ट्रीट लाइट्स नहीं लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने कहा कि बजट मिलने पर अन्य वार्डों के भीतर भी स्ट्रीट लगाने की ठोस व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें