गरुड़ (बागेश्वर)। केंद्रीय विद्यालय कौसानी ने बच्चों ने देहरादून में संपन्न हुई संभाग स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में दो रजत, एक स्वर्ण, तीन कांस्य पदक जीतकर स्कूल, जिले का नाम रोशन किया। इन खिलाड़ियों के स्कूल लौटने पर स्कूल प्रशासन ने उन्हें समारोहपूर्वक सम्मानित किया।
केंद्रीय विद्यालय कौसानी के खेल विभागाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि देहरादून में हुई संभाग स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में स्कूल की मीनाक्षी बिष्ट ने चार सौ मीटर दौड़, मनोज कुमार ने ऊंचीकूद में स्वर्ण, विजयपाल ने गोलाफेंक में रजत, विजय पाल ने ही भालाफेंक में कांस्य पदक, अमित दोसाद ने ऊंचीकूद, योगेश बिष्ट ने तीन हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर स्कूल, जिले का नाम रोशन किया। कॉलेज के प्राचार्य ललित प्रसाद शाह ने बताया कि स्कूल के छात्र हर साल संभाग स्तरीय एथलीट में भाग लेकर स्कूल का नाम रोशन कर रहे है। स्वागत समारोह में डॉ. मिथलेश राकेेश, आदेश कुमार शर्मा, सुरेश, योगेश मीना आदि थे।